Lipi

ICSE Class 9 Hindi · नया रास्ता (उपन्यास)

नया रास्ता · अध्याय-सारांश Naya Rasta · Chapter Highlights (Sarg 1–13)

Chapter summary, hard words and model exam answers for ICSE Class 9 Hindi.

Free online summary and notes (ICSE Class 9 Hindi). Read it here, no PDF download needed.

About the author

Sushma Agarwal

Summary

उपन्यास में अंत में कोई प्रश्न नहीं दिए जाते। स्कूल में अध्याय-वार सारांश (highlights) और शब्दार्थ याद किए जाते हैं - उजास कार्यपुस्तिका जैसा। प्रश्न कार्यपुस्तिका / गाइड से आते हैं; वे “उत्तर” टैब में हैं।

The novel has no built-in end-of-chapter questions. School prep = per-chapter bullet highlights + word meanings (Ujas workbook style). Passage Q&A is under the Answers tab.

1. नीलिमा का आइने में स्वयं को निहारना तथा मीनू का नीलिमा से मिलने आना। 2. मीनू का नीलिमा को खुश होकर बताना कि मेरठ वालो ने उसकी तस्वीर विवाह के लिए पसंद कर ली है और अब वे उसे देखने आएँगे। 3. मीनू का पिछले अनुभवों को यादकर दुखी और मायूस हो जाना क्योंकि इससे पहले भी लड़केवालों ने उसके साँवले रंग और छोटे कद की वज़ह से उसे अस्वीकार कर दिया था। 4. नीलिमा उसका ध्यान बँटाने के लिए अपनी कुछ तस्वीरें उसे दिखाती है जिसे देखकर मीनू नीलिमा की सुंदरता की तारीफ़ भी करती है। 5. मीनू का भाई रोहित M.A के परिणामफल वाला अखबार लेकर आता है, जिससे पता चलता है कि मीनू प्रथम श्रेणी में और नीलिमा द्‍वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। 6. मीनू का खुश होकर घर चले जाना और नीलिमा की इन पंक्तियों का गुनगुनाना:- " कभी सुख है, कभी दुख है । अभी क्या था अभी क्या है ।"

The novel opens in Meerpur with an honest middle-class family. Meenu is Dayaram's eldest daughter - dark-skinned and short, yet sharp in studies and full of self-respect. Her mother, younger sister Asha and brother Rohit complete the household.

1. मीनू के घर पर मेरठ वालों के लिए पूरी व्यवस्था करना, तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों की व्यवस्था करना। 2. मेरठ से अमित का अपने माता-पिता एवं अपनी बहन मधु के साथ मीनू के घर आना। 3. मीनू का गुलाबी साड़ी में आना, अमित का मीनू से उसकी पढ़ाई के बारे में तथा संयुक्त परिवार के संबंध में उसके विचार पूछना। 4. मीनू की बहन आशा का कमरे में प्रवेश कर सभी से हँस-हँस कर बातें करने से अमित के माता- पिता का उसकी ओर आकर्षित होना क्योंकि वह मीनू से दिखने में अधिक सुंदर थी। 5. मीनू की माँ को इस बात से चिंता होती है और वे आशा को दूसरे कमरे में भेज देती हैं। 6. अमित के पिता मायाराम जी अपना जवाब पत्र में देने का कहकर विदा लेते हैं। 7. अमित के परिवारवालों के जाने के बाद दयाराम और उनकी पत्नी मीनू के रिश्ते की मंजूरी की लिए चिंतित थे। 8. मीनू आशा के पास आना, आशा का मीनू की प्रशंसा करना तथा मीनू का यह कहना कि, देखो क्या होता है ?

Meenu consistently tops her classes. She learns Kathak dance and wants to shine through talent, not merely wait to be married off - yet society still sees her only as a girl to be matched.

1. अमित के परिवार वालों का घर पहुँचकर अपने घर पर सेठ धनीमल जी से मिलना। 2. धनीमल जी का मायाराम को अपनी बड़ी बेटी सरिता के लिए अमित का हाथ माँगना एवं पाँच लाख का लालच देना। 3. मायाराम जी के साफ़ मना करने पर धनीमल जी का उन्हें और अधिक लालच देना जिस कारण अमित की माता जी का मन भ्रमित हो गया। 4. अमित की माँ का धन के लोभ में पड़कर अपने निर्णय के आगे सभी को नतमस्तक करवाना। 5. मीनू के परिवार को मना करने के लिए माँ का एक क्रूर योजना बनाना कि उन्हें मीनू की जगह आशा से अमित का रिश्ता जोड़ना है। 6. मायाराम जी का इस क्रूर योजना में सम्मिलित न होने की इच्छा परंतु पत्‍नी के तर्क और हठ के आगे हार मान लेना ।

As Meenu grows up, marriage anxiety grips the household. Her parents worry about finding a good match, reflecting society's belief that a girl's life revolves around wedding alone.

1. मीनू एवं उसका परिवार मायाराम जी के पत्र का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। 2. मेरठ से आए पत्र को पढ़कर दयाराम के परिवार वालों के चेहरों पर उदासी छा जाती है। मीनू अंदर तक टूट जाती है और विवाह न करने का निश्‍चय करती है। 3. दयाराम जी और उनकी पत्‍नी इस बात से हैरान और परेशान थे कि मायाराम जी ने मीनू की जगह आशा का रिश्ता क्यों माँगा। 4. मीनू को अपने माता-पिता की इस परेशानी का पता चलता है और वह उनसे अपने विवाह न करने के निर्णय तथा आशा के विवाह कराने के संदर्भ में बातें करती है। 5. मीनू अपनी माता जी को अपने विवाह न करने के निर्णय को स्वीकार करने के लिए उन्हें समझाती है कि, आज के युग में स्त्रियाँ भी पुरुषों के समान आत्मनिर्भर होती हैं। 6. दयाराम जी और उनकी पत्‍नी कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ थे इसीलिए उन्होंने अपने एक घनिष्ठ मित्र की राय ली। 7. मित्र की सलाह से वे मेरठ जाते हैं जहाँ उन्हें सेठ धनीमल जी मिलते हैं और उनसे उन्हें इस बात की जानकारी मिलती है कि उनकी बेटी का रिश्ता अमित से होने वाली है। 8. दयाराम जी उसी क्षण वहाँ बिना किसी से मिले घर वापस चले आते है। उन्हें मेरठ वालों की क्रूर योजना का पता चल जाता है और वे इस बात से चिंतित हो जाते हैं कि, अपने परिवारवालों को वे क्या जवाब देंगे।

Prospective matches follow the custom of displaying the girl. Meenu is dressed up and sent in with tea and snacks while strangers inspect her like merchandise - a humiliating ritual she must endure.

1. विपरीत परिस्थितियों में मीनू भी निराश हो जाती थी परंतु दृढ़ता और साहस की मूर्ति मीनू ने यह निश्‍चय किया कि वह अपने बचपन के सपने को साकार करेगी। 2. मीनू ने मेरठ के विद्‍यालय में वकालत की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया। 3. मीनू अपने बल-बूते पर धन कमाकर समाज में सिर ऊँचा करना चाहती थी क्योंकि वह सच्चाई को मान चुकी थी कि, धनी व्यक्ति की ही समाज में कद्र होती है। 4. मीनू के माता-पिता का उसे मेरठ के होस्टल में रहने की आज्ञा दे दी और माँ ने उसके जाने की तैयारियॊं में मदद की। 5. होस्टल में उसे घर की बहुत याद आती है और वह अपने बचपन की बातें याद करने लगती है,जैसे माँ की बात कि लड़कियों को इतना कोई नहीं पढ़ाता, अट्‍ठारह की होते ही शादी कर दी जाती है। 6. दो दिन बाद ही मीनू के पिता उसके लिए बहुत सारा सामान लेकर होस्टल पहुँच गए। 7. पिता के वापस जाने पर मीनू के मन में घर की मधुर स्मृतियाँ फिर से तरोताज़ा हो गईं।

Several families reject Meenu outright over her dark complexion. Colour prejudice wounds her repeatedly as society ignores her intelligence and values only skin tone.

1. मायाराम जी के परिवार में केवल धनीमल और उनकी बेटी सरिता की ही चर्चा होती थी। 2. माँ का सदैव सरिता की प्रशंसा करना अच्छा नहीं लगता था। वह एक स्वाभिमानी लड़का था और स्वयं एक फैक्टरी लगाई थी। 3. अमित अपनी माँ को तर्क और बड़ी मौसी के उदाहरण से समझाने का प्रयत्‍न करता है कि, सरिता जैसी बड़े घर की लड़कियाँ कुशल गृहिणी नहीं बन सकती हैं । 4. धनीमल जी का मायाराम जी के घर कश्‍मीर से आए फल की एक पेटी लेकर आना, अमित का उनको आदर से बिठाना साथ ही फल की पेटी लेकर आने पर नाराज़गी प्रकट करना। 5. मायाराम जी का धनीमल जी के पास आना और अमित का उदास होकर वहाँ से चले जाना। 6. माँ का अमित से उसकी उदासी का कारण पूछना तथा उसे समाज के रीति-रिवाजों के बारे में बताना। 7. धनीमल जी का अपनी बेटी सरिता को दिखाने की तिथि निश्‍चित करना।

Heavy dowry demands break match after match. Honest middle-class Dayaram cannot afford what greedy families ask, piling economic and emotional pressure on the household.

1. सरिता को देखने का निश्‍चित दिन आ गया था। अमित को छोड़ कर मायाराम जी के परिवार के सभी सदस्य सरिता को देखने के लिए उत्साहित थे। 2. धनीमल जी द्‍वारा किए गए आलीशान आवभगत से मायाराम जी अत्यंत प्रभावित हुए। 3. सरिता को देखते ही अमित के पैरो तले ज़मीन खिसक गई, उसकी तस्वीर और उसमें काफी अंतर था। परंतु दौलत के कारण अमित की माँ को सरिता सुंदर दिख रही थी। 4. अमित ने जब सरिता से घर-गृहस्थी के बारे में बात की तो उसने बड़े गर्व से कहा कि उसे वह सब करने की आवश्‍यकता ही नहीं है क्योंकि घर कई नौकर हैं और उसके पिताजी शादी के बाद उसके साथ भी एक नौकर भेज देंगे। 5. मायाराम जी और उनकी पत्‍नी को यह रिश्‍ता मंज़ूर था क्योंकि उन्हें पाँच लाख रुपये का नशा चढ़ा था। 6. अमित से जब सरिता के संबंध में पूछा गया तो उसने अपनी लाचारी दिखाते हुए यही कहा कि जब उन्होंने सरिता से उसका विवाह कराने की ठान ही ली है तो कर दें, परंतु उसे सरिता बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। 7. अमित की बातों से मायाराम जी क्षण भर के लिए चिंतित हो गए , परंतु पत्‍नी ने अपने विचारों से तुरंत अपने पक्ष में कर लिया। अमित माँ के व्यंग्यबाण को चुपचाप सुनता हुआ अपने कमरे में चला जाता है।

Buaji embodies orthodox thinking, repeating that a daughter is someone else's wealth, a burden, deepening the mother's anxiety and stirring questions in Meenu's mind.

1. हड़ताल के कारण कॉलेज की छुट्‍टी हो गई थी और मीनू और उसके दोस्तों ने बाहर जाकर चाय पीने और समोसे खाने का निश्‍चय किया। 2. सरिता मीनू ने अपनी उदास सहेली का मन बहलाने के लिए चुटकुले सुनाए क्योंकि उसने घर पर चार-चार पत्र लिखे थे लेकिन आज भी डाकिया कोई पत्र नहीं लाया था । 3. तेज़ बारिश की वजह से सब कैंटीन की चाय और समोसे का इंतज़ार कर ही रहे थे कि नीलिमा टैक्सी से होस्टल आकर मीनू को अपनी शादी के बारे में बताती है और उसे शादी के कुछ दिन पहले आने का निमंत्रण देकर चली जाती है। 4. मीनू, नीलिमा की शादी के निमंत्रण कार्ड को देखकर उदास हो गई और स्वयं को अभागिन महसूस कर रही थी क्योंकि कई लड़के वालों ने उसे ना-पसंद कर दिया था।

Neelima is Meenu's closest friend who constantly boosts her morale, showing that true friendship can sustain one through social cruelty.

1. मीनू को बचपन से ही पढ़ने का बहुत शौक था और वह कक्षा में हमेशा प्रथम आती थी। 2. पढ़ाई में कोई बाधा न आए इसलिए उसने दो दिन पहले निलीमा की शादी में जाने का निश्चय किया और भेंट के लिए एक सुंदर सी दीवर घड़ी खरीद ली। 3. निलीमा का भाई अशोक मीनू को स्टेशन से घर ले आया, निलीमा ने मीनू को शादी की साड़ियाँ दिखाईं। 4. दूसरे दिन मीनू गुलाबी साड़ी पहनकर निलीमा की शादी में जाती है।मीनू ने एक गीत भी प्रस्तुत किया जिसे वहाँ आए अमित ने बहुत सराहा।अमित को देखकर कर मीनू की अतीत की यादें ताज़ा हो गई और वह किसी को कुछ बताए बिना वहाँ से चली आती है। 5. अगले दिन निलीमा की विदाई के समय ही वह वहाँ जाती है और विदाई के तुरंत बाद अपना सामान लेकर मेरठ के लिए निकल पड़ती है। 6. मेरठ पहुँचकर मीनू को पता चलता है कि माया ने उसका नाम कॉलेज के वार्षिकोत्सव में कथक- नृत्य के लिए दे दिया है और वह अपने स्कूल के दिनों को याद करने लगती है जब उसने कथक सीखा था। 7. हाईस्कूल की परीक्षा के समय भी उसने स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया था और अपने शानदार प्रदर्शन के लिय उसे मुख्य अतिथि से पुरस्कार भी प्राप्त किया था। 8. मीनू को कथक किए कई महीने हो गए थे इसलिए कॉलेज के वार्षिकोत्सव के पहले वह तीन - चार बार अभ्यास कर लेना चाहती थी। 9. मंगलवार को वार्षिकोत्सव था और सोमवार की शाम को मीनू को मीरापुर से टेलीग्राम मिलता है कि , पिताजी बिमार है, जल्दी आ जाओ। 10. मीनू बेचैन हो जाती है और उसी वक्त होस्टल आकर मीरापुर जाने की तैयारी करती है। माया उसे समझाती है कि अँधेरा हो गया है और इस वक्त उसका जाना सुरक्षित नहीं है। 11. रात भर मीनू ने बेचैनी में करवट बदलकर सुबह का इंतज़ार किया। अंक ९ इसके उपरांत मीनू ने एक गीत प्रस्तुत किया। उसकी मधुर आवाज़ ने सबका मन मोह लिया। किसके उपरांत मीनू ने गीत प्रस्तुत किया ? उसका क्या प्रयोजन था ? : जयमाला की रस्म के उपरांत मीनू ने गीत प्रस्तुत किया। उसका प्रयोजन था क्योंकि विवाहोत्सवों में बारातियों के मनोरंजन पर विशॆष ध्यान दिया जाता है। मीनू के मधुर गीत को सुनकर सबकी क्या प्रतिक्रिया हुई ? उसके मधुर गीत की प्रशंसा विशॆष रूप से किसने और किस प्रकार की ? : मीनू के मधुर गीत का सबने ताली बजाकर प्रशंसा की।उसके मधुर गीत की प्रशंसा विशॆष रूप से अमित ने यह कहकर की कि , मीनू की आवाज़ बहुत सुंदर है और उसने बहुत सुंदर गीत सुनाया है। अपने गीत की प्रशंसा सुनकर मीनू पर क्या प्रभाव पड़ा ? : जब मीनू ने देखा कि उसकी प्रशंसा करने वाला मेरठ का वही अमित है जिसके परिवारवालों ने पैसों के लालच में उसका दिल तोड़ा था और उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी। अपनी प्रशंसा सुनने पर उसके हृदय में कोई प्रसन्नता की अनुभूति नहीं हुई।वह वहाँ से बिना कुछ खाए-पिये ही घर वापस चली गई। मीनू को उदास देखकर उसकी माँ के मन में कैसे-कैसे विचार उठने लगे ? : मीनू का उदास चेहरा देखकर उसकी माँ को लगा कि मीनू के साथ कोई बात अवश्‍य हुई है। उन्हें लगा कि शायद सहेली के विवाह के उप्लक्ष्य पर शायद मीनू की अतीत की स्मृतियाँ ताज़ा हो गई होंगी या फिर किसी ने उससे, उसकी शादी की बात पूछ ली होगी परंतु उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था क्योंकि मीनू कुछ नहीं बता रही थी।

A promising match arrives from Meerut - Amit, educated and well-mannered, likes Meenu and renews hope in her family that a wedding may finally be fixed.

Amit and Meenu grow closer through family visits. Wedding preparations seem near and Meenu tastes a brief, fragile happiness.

1. मीनू के पिताजी को दिल का दौरा पड़ा था, घर के सभी सदस्य उनकी सेवा में जुटे थे। लोगों के मिलने आते रहने के कारण पिताजी को आराम नहीं मिल रहा था। 2. मेरठ से पहली बस मीरापुर सुबह नौ बजे पहुँचती है। घर पर सभी को मीनू का इंतज़ार था। घर पहुँचते ही माँ की हालत देखकर मीनू माँ से लिपट जाती है। 3. मीनू को देखकर पिताजी के चेहरे पर खुशी आ जाती है।पिता की हालत देखकर मीनू का दिल भर आता है। 4. एक सप्ताह में पिताजी के स्वास्थ्य में काफी सुधार आ गया था। अब वे स्वयं बैठने भी लगे थे और थोड़ी देर बात भी कर लेते थे। 5. पिताजी की बिमारी की खबर सुनकर बुआ जी व फूफा जी उनसे मिलने आए और जाने से पहले पिताजी के दिमाग में बेटियों की शादी की चिंता डाल दी। 6. पिताजी ने मीनू को बुला कर शादी कर लेने का आग्रह किया परंतु मीनू ने अपने लक्ष्य को अधिक महत्व दिया और पिताजी से आशा के लिए लड़का देखने का अनुरोध किया। 7. मीनू को मेरठ से आए एक सप्ताह हो गया था वह फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी इसलिए माँ से आज्ञा लेकर दूसरे दिन सुबह-सुबह मेरठ के लिए निकल पड़ी।

The turning point: Seth Dhanimal offers a huge dowry for his daughter Sarita. Greedy Mayaram breaks Amit's match with Meenu and fixes it with Sarita instead - devastating Meenu.

1. अमित की शादी को सिर्फ एक महीना ही बाकी था। मायाराम जी ज़ेवर, कपड़े और निमंत्रण कार्ड के लिए पत्‍नी से सलाह लेते हैं।शादी के बाद दावत की भी चर्चा की जाती है और तय हो जाता है कि शादी के बाद ही दावत दी जाएगी। अमित , शादी से संबंधित किसी भी बात पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है। 2. मायाराम जी की पत्‍नी का मन एक किलो सोना और इक्कीस साड़ियाँ चढ़ाने का था, परंतु मायाराम जी ने उन्हें समझाया कि कुछ ज़ेवर और पैसे उनके बुढ़ापे में काम आएँगे। 3. मधु को अपनी सहेलियों के लिए तीस निमंत्रण कार्ड चाहिए थीं। 4. धनीमल जी मायाराम जी से शादी पर उनके द्‍वारा खर्च किए जाने वाले पाँच लाख रुपयों के बारे में चर्चा करते हुए बताते हैं कि तीन लाख रुपये से तो वे अपनी बेटी के लिए एक फ्लैट खरीदेंगे क्योंकि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को भी फ्लैट दिया है। उनका मानना था कि, शादी के बाद आज-कल के बच्चे शादी के बाद अपनी अलग गृहस्थी बसाना चाहते हैं। 5. मायाराम जी को धनीमल जी की यह बात पसंद नही आई और उन्होंने धनीमल जी को स्पष्ट कह दिया कि, उनके पास रुपये की कोई कमी नहीं है, उन्हें तो बस एक सुशील बहू चाहिए जो घर में सबके साथ प्रेम से रहे। परंतु धनीमल जी अपने फ्लैट की बात पर अड़े रहे और मायाराम जी से बाकी दो लाख के बारे में सोचने के लिए कह कर चले गए। 6. धनीमल जी जाने के बाद मायाराम जी और उनकी पत्‍नी दोनों ही परेशान हो जाते हैं। मायाराम जी अमित को इस बात की इज़ाज़त देते हैं कि, वह स्वयं अपनी शादी का फ़ैसला ले । 7. होस्टल का वातावरण शांत हो गया था क्योंकि पंद्र्ह दिनों बाद उनकी परीक्षाएँ शुरू होने वाली थी और सब उसी की तैयारी में लगे हुए थे। 8. मीनू को इसी दौरान बहुत बुखार होता है, उसकी सहेली माया ही उसकी देखभाल करती है और डॉक्टर से बात कर मीनू के लिए दवाइयाँ भी लाती है। 9. बिमारी की अवस्था में मीनू को माँ की याद आती है कि, जब वह बीमार पड़ती थी तो माँ उसके लिए सारी-सारी रात जाग कर उसकी देखभाल करती थी। माया ने भी उसकी बहुत सेवा करती है, उसका सिर दबाती है। 10. दो दिनों की बीमारी ने मीनू को काफी कमज़ोर बना दिया था। मीनू के परीक्षा के सभी पेपर अच्छे गए और उसे अपने अंतिम पेपर का इंतज़ार था क्योंकि उसे घर जाने की धुन थी। 11. परीक्षा के समाप्त होते ही मीनू और माया ने अपना-अपना सामान बाँधा और होस्टल से घर के लिए निकल पड़े। मीनू को मीरापुर जाना था और माया को अलीगढ़।

After this final humiliation Meenu weeps but refuses defeat. The childhood dream of becoming a lawyer awakens - her mind begins to change.

Meenu asks permission to study law. After initial hesitation her parents agree. She leaves for Meerut with Rajo - closing Part 1 and opening her new path.

Hard words & meanings

दहेजविवाह में वधू-पक्ष से लिया जाने वाला धन एवं सामग्री
साँवलागेहुँए अथवा श्याम वर्ण का
मध्यमवर्गीयन अति संपन्न न अति निर्धन, मध्यवर्ग का
रिश्ताविवाह हेतु निश्चित किया जाने वाला संबंध
अपमानमान-मर्यादा को आघात पहुँचाने वाला अनादर
ठेसमन अथवा भावनाओं को लगने वाला आघात
लालचकिसी वस्तु, यहाँ धन, को पाने की अतृप्त इच्छा, लोभ
आत्मनिर्भरअपने सामर्थ्य पर आश्रित, दूसरों पर अनवलंबित
वकालतअधिवक्ता का व्यवसाय अथवा विधि-अध्ययन
दृढ़ संकल्पअविचल एवं अटल निश्चय
प्रतिभाशालीविशिष्ट योग्यता एवं प्रतिभा से संपन्न
कत्थकउत्तर भारत की एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य-शैली
प्रथम श्रेणीपरीक्षा में प्राप्त सर्वोच्च श्रेणी अथवा विभाग
संघर्षकठिनाइयों से जूझने एवं लड़ने की प्रक्रिया
अन्यायन्यायविरुद्ध एवं अनुचित आचरण
संकीर्णसीमित एवं संकुचित विचारों वाला, अनुदार
परंपरावादीपुराने रीति-रिवाजों का ही पक्षधर, अनुदारपंथी
हौसलासाहस एवं आगे बढ़ने का उत्साह, मनोबल
लगनकिसी कार्य में तन्मयतापूर्ण निष्ठा एवं तत्परता
उदाहरणकिसी कथन को स्पष्ट करने हेतु प्रस्तुत दृष्टांत अथवा मिसाल
🔒

Model exam answers, grammar & audio

You have read the summary. The board-ready model answers, grammar notes, one-touch audio and writing practice for this chapter are part of Lipi.

Sign in to unlock

See it, understand it, hear it read aloud, then write the exam answer with confidence, for a fraction of a tutor cost.