Lipi

CBSE Class 10 · 3rd language · स्पर्श भाग 2 (काव्य)

आत्मत्राण Atmtran (Self-Defence / Self-Reliance, a prayer)

Chapter summary, hard words and model exam answers for CBSE Class 10 Hindi.

Free online summary and notes for Sparsh (CBSE Class 10 Hindi). Read it here, no PDF download needed.

About the author

Rabindranath Tagore (Thakur), translated from the original Bengali into Hindi by Acharya Hazari Prasad Dwivedi

Summary

कवि ईश्वर से कहते हैं कि हे प्रभु, मुसीबतों से मुझे बचाओ, यह मैं नहीं मांगता। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मुसीबत में कभी डरूं नहीं। दुख से परेशान मेरे मन को आप दिलासा न दें तो भी ठीक है, पर इतना ज़रूर हो कि मैं दुख पर हमेशा जीत सकूं। अगर कहीं कोई मदद करने वाला न मिले, तब भी मेरी हिम्मत और ताकत कम न हो। चाहे दुनिया में मुझे नुकसान उठाना पड़े और फायदा सिर्फ धोखा निकले, तो भी मैं मन में हार न मानूं।

The poet says to the compassionate God: 'Save me from troubles', that is not my prayer. I ask only this: that in trouble I may never feel fear. If you do not console my grief-stricken heart, so be it; but let this much be, that I may always conquer sorrow. If no helper is found anywhere, even then let my strength and courage not waver. Even if I must suffer loss in the world and gain turns out to be mere deceit, even then let me not accept defeat in my heart.

इस भाग का मतलब यह है कि कवि ईश्वर से मदद नहीं, बल्कि अपनी अंदर की ताकत मांगता है। जब कोई मदद करने वाला न हो, तब भी उसकी हिम्मत न टूटे। वह चाहता है कि चाहे कितनी भी बुरी हालत आए, उसका हौसला न टूटे और वह अपनी मेहनत से हर मुश्किल पार कर ले।

The thought here is that the poet asks God not for help but for inner strength. Even when there is no one to help, let his courage stay firm. He wishes that in the harshest of situations his morale should not break, and that by his own effort he should cross every obstacle.

कवि कहते हैं कि हे प्रभु, अाप हर रोज़ मेरी रक्षा करो, यह मैं नहीं मांगता। बस इतना हो कि मैं स्वस्थ रहकर खुद तैर सकूं। अाप मेरा बोझ कम करके मुझे दिलासा न भी दें तो भी ठीक है। मेरी सिर्फ एक विनती है कि मैं इस बोझ को बिना डरे खुद उठा सकूं।

The poet says: O God, that you protect me every day, that is not my prayer. Let this much be, that I have the strength, free of illness, to swim by myself. If you do not lighten my burden and offer me comfort, so be it. My one request is only this: that I may carry this burden myself, fearlessly.

कवि कहते हैं कि सुख के दिनों में भी मैं सिर झुकाकर हर पल तुम्हें याद करूं, यानी अच्छे समय में भी तुम्हें न भूलूं। और जिस दिन दुख की रात में पूरी दुनिया मुझे धोखा दे दे, उस दिन भी हे करुणामय, एसा हो कि मैं तुम पर शक न करूं। यही कवि की आखिरी विनती है।

The poet says that even in days of happiness, with bowed head, I may recognise your face at every moment, that is, I may not forget you even in joy. And on the day when, in the night of sorrow, the whole world deceives me, on that day too, O compassionate one, let it be so that I harbour no doubt about you. This is the poet's final request.

Hard words & meanings

आत्मत्राणआत्म + त्राण, अर्थात् अपने मन के भय का निवारण कर स्वयं की रक्षा करना
विपदासंकट, आपत्ति का समय
करुणामयकरुणा से भरा हुआ, दूसरों पर दया करने वाला, ईश्वर का संबोधन
दुख-तापकष्ट से उत्पन्न पीड़ा और जलन
व्यथित चित्तपीड़ा से दुखी हुआ मन
सांत्वनाकिसी दुखी व्यक्ति को दिया जाने वाला ढाढ़स, हौसला
जयविजय, दुख पर काबू पाना
पौरुषबल, पराक्रम, पुरुषार्थ
वंचनाछल, धोखा, वंचित रह जाना
क्षयक्षय, नाश, मनोबल का टूटना
त्राणभय से बचाव, रक्षा
अनुदिनप्रतिदिन, रोज़
अनामयरोग से रहित, नीरोग और स्वस्थ
अनुनयविनयपूर्वक की गई प्रार्थना, विनती
वहनबोझ उठाना, सामना करना
नत शिरविनम्रता से सिर झुकाए हुए
निखिल महीसंपूर्ण संसार, सारी पृथ्वी (मही = पृथ्वी)
संशयसंदेह, शंका
🔒

Model exam answers, grammar & audio

You have read the summary. The board-ready model answers, grammar notes, one-touch audio and writing practice for this chapter are part of Lipi.

Sign in to unlock

See it, understand it, hear it read aloud, then write the exam answer with confidence, for a fraction of a tutor cost.